फैंस को जल्द गुड न्यूज देंगी बिपाशा बसु, शादी के 6 साल बाद करण सिंह ग्रोवर के घर में गूंजेगी किलकारी!

शुक्रवार, 29 जुलाई 2022 (17:50 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को लेकर एक खुशखबरी सामने आ रही है। खबरों के अनुसार शादी 6 साल बाद यह कपल माता-पिता बनने जा रहा है। बिपाशा बहुत जल्द फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर सकती हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
 
 
खबरों के अनुसार करण और बिपाशा शादी के 6 साल बाद अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार एक करीबी सूत्र ने बताया कि दोनों अपने होने वाले बच्चे को लेकर काफी उत्साहित हैं और जल्द ही इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे। 
 
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की पहली मुलाकात फिल्म 'अलोन' के सेट पर हुई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ और साल 2016 में दोनों ने करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी कर ली थी। करण सिंह ग्रोवर की यह तीसरी शादी थी। वहीं बिपाशा की यह पहली शादी है। 
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो बिपाशा बसु बड़े पर्दे पर साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'अलोन' में नजर आई थीं। 2020 में बिपाशा वेब सीरीज डेंजरस में दिखी थीं। वहीं करण सिंह ग्रोवर आखिरी बार सीरियल 'कुबूल है 2.0' में नजर आए थे। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी