कान्स 2022 : रेड कार्पेट पर छाईं उर्वशी रौटेला, व्हाइट ड्रेस में लगीं बेहद खूबसूरत

बुधवार, 18 मई 2022 (11:21 IST)
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 के रेड कार्पेट पर कई बॉलीवुड एक्ट्रेस अपना जलवा बिखेर रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौटेला ने भी कान्स के रेड कार्पेट पर डेब्यू किया है। उर्वशी ने अपने सुपर स्टाइलिश और सिजलिंग लुक से सबको दीवाना बना दिया है।
कान्स के रेड कार्पेट पर उर्वशी रौटेला व्हाइट कलर के गलैमरस गाउन में नजर आईं। व्हाइट वन ऑफ शोल्डर रफल गाउन में उर्वशी परी लग रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने रेड कार्पेट लुक को स्टाइलिश ईयररिंग्स और ब्रेसलेट के साथ टीमअप किया। 
उर्वशी ने रेड लिपस्टिक, ग्लोइंग बेस, काजल, आईलाइनर, मस्कारा और ब्लशर के साथ ने अपने मेकअप को ग्लैम टच दिया। उर्वशी का कान्स लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी जल्द हॉलीवुड डेब्यू करने जारही है। अभिनेता मिशेल मोरोन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा उर्वशी जियो स्टूडियोज के 'इंस्पेक्टर अविनाश' में रणदीप हुड्डा के साथ नजर भी आएंगी।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी