100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही 'कांतारा', हिंदी बॉक्स ऑफिस पर किया अब तक इतना कलेक्शन

WD Entertainment Desk

सोमवार, 7 नवंबर 2022 (17:06 IST)
होम्बले फिल्म्स 'कांतारा' तब से अपनी सफलता की मिसाल कायम कर रही है जब से इसे सिनेमाघरों में दर्शकों और आलोचकों का अपार प्यार मिला है। पहले कन्नड़ में फिर पैन इंडिया मार्केट्स में, फिल्म लगातार बढ़ रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच दीवानगी के साथ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी इसका असर खूब दिख रहा है। 
 
 
कांतारा ने हिंदी बाजार में भी 14 अक्टूबर को रिलीज होने के बाद से सफलता के उदाहरण पेश किए हैं। अब लगभग 3 हफ्ते हो गए हैं, और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कलेक्शन के विकास के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। 6 नवंबर रविवार को कांतारा के हिंदी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में शानदार उछाल देखने को ‍मिला। 
 
कांतारा के पहले हफ्ते के बॉक्स ऑफिस नंबर्स पर नज़र डालने के बाद, फिल्म ने हिंदी बाजार में पहले दिन 14 अक्टूबर, शुक्रवार को नेट 1.27 करोड़ के बड़े नबंर्स के साथ अपनी शुरुआत की। 15 अक्टूबर, शनिवार को इसका दूसरे दिन का कलेक्शन 2.75 करोड़ था और 3.5 करोड़ हिंदी बाजार में तीसरे दिन 16 अक्टूबर, रविवार को नेट। इसके अलावा, अपने पहले सोमवार, 17 अक्टूबर को, फिल्म ने 1.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। 
 
टिकट दरों में कमी के बावजूद हिंदी बाजार में, जो अपने पहले दिन की तुलना में कलेक्शन में 40% से 50% की शानदार छलांग थी। 1.88 करोड़ के साथ 18 अक्टूबर, मंगलवार और 1.95 करोड़ नेट 19 अक्टूबर, बुधवार को बिजनेस किया। वहीं 20 अक्टूबर, गुरुवार को हिंदी बाजार में नेट 1.90 करोड़ के कलेक्शन के साथ फिल्म ने लगातार इजाफा दर्ज किया गया। 
 
फिल्म ने 21 अक्टूबर, शुक्रवार को हिंदी मार्केट में नेट 2.05 करोड़ का बिजनेस किया। 22 अक्टूबर, शनिवार को हिंदी मार्केट में इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2.55 करोड़ नेट और 2.65 करोड़ 23 अक्टूबर, रविवार को नेट पहुंच गया। जैसे ही फिल्म ने अपने अगले हफ्ते में प्रवेश किया, 24 अक्टूबर को फिल्म ने 1.90 करोड़ नेट का कलेक्शन किया और 25 अक्टूबर को 2.35 करोड़ की कमाई की जो 26 अक्टूबर को बढ़कर 2.60 करोड़ नेट हो गई। 
 
27 अक्टूबर, गुरुवार को 2.60 करोड़ नेट के कलेक्शन के साथ अपनी लगातार बढ़ती ग्रोथ को बहुत अच्छी तरह से बनाए रखा, जो 28 अक्टूबर, शुक्रवार को नेट 2.75 करोड़ तक चला गया। इसके बाद 29 अक्टूबर, शनिवार को नेट 4.1 करोड़ के साथ भारी उछाल देखा गया और फिर हिंदी बाजार में 30 अक्टूबर, रविवार को 4.4 करोड़ के साथ रिलीज़ होने के बाद से सबसे अधिक कलेक्शन किया। 
 
इससे बाद, फिल्म ने अगले हफ्ते भी राज किया, जबकि इसने 31 अक्टूबर को नेट 2.3 करोड़ का कलेक्शन किया और 1 नवंबर को 2.3 करोड़ नेट के साथ अपनी ग्रोथ बनाए रखी, जो 2 नवंबर को हिन्दी बाजार में बढ़कर नेट 2.05 करोड़ हो गई। 3 नवंबर को इसने 2.05 करोड़ और 4 नवंबर को 2.05 करोड़ की कमाई की थी। जबकि इसने 5 नवंबर 4.15 करोड़ दर्ज किए। 
 
फिल्म ने हिन्दी बाजार में 6 नवंबर, रविवार को 4.5 करोड़ के साथ अपनी रिलीज़ के बाद से अब तक का सबसे अधिक कलेक्शन किया है। हिंदी बॉक्स ऑफिस पर कांतारा 62.35 करोड़ का टोटल कलेक्शन कर चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर इतनी शानदार वृद्धि दर्ज करने के अलावा, 'कांतारा' ने भारत की करेंट टॉप 250 फिल्मों की सूची में भी नंबर 1 पर अपनी जगह बनाई, जिसे हाल ही में IMDb द्वारा जारी किया गया था।
 
कांतारा का कन्नड़ वर्जन और हिंदी वर्जन 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को रिलीज किया गया था। फिल्म का लेखन और निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया हैं। होम्बले फिल्म्स के तहत विजय किरागंदूर और चालुवे गौड़ा द्वारा निर्मित, फिल्म में ऋषभ शेट्टी, सप्तमी गौड़ा और किशोर कुमार जी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी