आलिया भट्ट के मां बनते ही करण जौहर हुए खुश, बोले- नाना बनने पर गर्व महसूस...

WD Entertainment Desk

सोमवार, 7 नवंबर 2022 (14:37 IST)
कपूर खानदान में नए मेहमान का आगमन हो गया है। आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। कपूर और भट्ट परिवार में बेटी के आने की खुशी में जश्न का माहौल है। फैंस और सेलेब्स आलिया-रणबीर को माता-पिता बनने पर बधाई दे रहे हैं। 

 
आलिया भट्ट के मां बनने पर करण जौहर भी बेहद खुश है। करण जौहर नाना बनने की खुशी में फूले नहीं समा रहे हैं। बता दें कि करण आलिया भट्ट को अपनी बेटी की तरह मानते हैं। 
 
करण जौहर ने आलिया के मां बनने के बाद सोशल मीडिया पर आलिया और रणबीर की शादी की एक सेल्फी शेयर की है। इस सेल्फी में करण भी नजर आ रहे हैं। 
 
इसके साथ करण जौहर ने लिखा, 'मेरा दिल प्यार से भर गया है। इस दुनिया में तुम्हारा स्वागत है बेबी गर्ल... बहुत सारा प्यार तुम्हारा इंतजार कर रहा है। आई लव यू आलिया और आरके। मैं नाना बनने पर गर्व महसूस कर रहा हूं।' इसके साथ उन्होंने हार्ट वाले इमोशी भी बनाए हैं। 
 
बता दें कि आलिया भट्ट को 6 नवंबर की सुबह ही डिलीवरी के लिए मुंबई के सर एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक्ट्रेस ने 12.05 मिनट पर बेटी को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि आलिया की सी-सेक्शन डिलीवरी हुई है। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को मां बनने की खुशखबरी शेयर की थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी