लॉकडाउन में रितिक और सुजैन ने खास अंदाज में मनाया बेटे रेहान का जन्मदिन, वीडियो वायरल

सोमवार, 30 मार्च 2020 (15:46 IST)
देश में कोरोना वायरस की वजह से 21 दिनों का लॉकडाउन कर दिया गया है। लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल सकते हैं। इस लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन के बेटे रेहान ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। रितिक रोशन ने पूरे परिवार संग मिलकर बेटे रेहान का जन्मदिन काफी अच्छे से सेलिब्रेट किया।

रितिक ने अपने बेटे रेहान का बर्थडे तकनीक की मदद से सेलिब्रेट किया। रितिक ने वीडियो शेयर कर बेटे रेहान का बर्थडे सेलिब्रेशन साझा किया है। इसमें ऋतिक, उनके दोनों बेटे और उनकी एक्स वाइफ सुजैन रितिक के घर में नजर आ रहे हैं।

वहीं बाकि सारे लोग वीडियो कॉल पर रेहान को विश करते दिखे। रितिक और सुजैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बेटे का केक पूरे परिवार के साथ मिलकर कटवाया। यानि कि रितिक ने वीडियो कॉल के जरिए पूरे परिवार के साथ मिलकर रेहान का जन्मदिन मनाया।
 
बता दें रितिक की एक्स-वाइफ सुजैन हाल ही में रितिक के घर शिफ्ट हुई हैं। उन्होंने बताया कि इस मुश्किल समय में वो अपने बच्चों की देखभाल के लिए उनके साथ ही रहना चाहती हैं। वे नहीं चाहती कि इस लॉकडाउन का उनके बच्चों पर कोई असर पड़े।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी