ईद के मौके पर कपिल शर्मा ने 'किस किस को प्यार करूं 2' की पहली झलक भी फैंस के साथ शेयर की है। पोस्टर में कपिल शर्मा दुल्हा बने नजर आ रहे हैं। उन्होंने व्हाइट कलर की शेरवानी और सेहरा पहना हुआ है। उनके साथ ब्लू कलर का आउटफिट पहने एक लड़की खड़ी दिख रही है, जिसका चेहरा नही दिखाया गया है।
कपिल शर्मा की इस फिल्म के लिए वीनस और अब्बास-मस्तान साथ आए हैं। फिल्म कपिल के साथ मंजोत सिंह भी हैं। फिल्म का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी कर रहे हैं। वहीं रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास मस्तान ने इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।