करण जौहर ने मांगा काम तो एकता कपूर ने ऑफर किया यह रोल

बुधवार, 6 मई 2020 (15:04 IST)
लॉकडाउन में फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करण जौहर अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव बने हुए हैं और अपने बच्चों के साथ मजेदार वीडियो और फोटो फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। अब हाल ही में करण जौहर ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है इसी के साथ उन्होंने एक ऐलान भी किया है।

 
करण जौहर ने अपनी एक सेल्फी पोस्ट की है। इसमें उनके बाल सफेद दिख रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने चश्मा भी पहन रखा है। इस तस्वीर में करण जौहर का लुक और अंदाज बेहद अलग नजर आ रहा है। 
 
तस्वीर के साथ करण ने कैप्शन में लिखा, ‘मुझे पता है कि मेरी एक्टिंग करंट वायरस से भी डरावनी है लेकिन सेकेंड चांस की उम्मीद करने में कोई बुराई नहीं है। जो भी फिल्ममेकर रिस्क लेने के लिए तैयार है उनके लिए मैं पिता के रोल के लिए अवेलेबल हूं।'
 
करण जौहर की इस तस्वीर और कैप्शन पर कई बॉलीवुड सितारों ने अपनी अपनी राय जाहिर की और कई लोगों ने उनसे मस्ती भी की। वहीं टीवी क्वीन एकता कपूर ने करण जौहर को तुरंत ही एक रोल ऑफर कर दिया। 

ALSO READ: क्या अथिया शेट्टी और केएल राहुल का हो गया ब्रेकअप? एक्ट्रेस की इस पोस्ट के बाद लगने लगे कयास
 
एकता कपूर ने लिखा ‘मेरा एक सीरियल पहले से ही चल रहा है, ऋषभ बजाज के बाल सफेद हैं और वो हॉट भी हैं, हम अक्सर चेहरे बदलते रहते हैं, प्लीज टीवी में आ जाओ, यहां खुश करना ज्यादा आसान है।'
 
इसके बाद एकता कपूर को जवाब देते हुए करण जौहर ने कहा ‘लॉकडाउन खत्म होने के बाद मैं ऑडिशन के लिए आ रहा हूं। इस रोल को करने पर मेरी मम्मी काफी खुश होगी।' 
 
इसके अलावा अभिनेता अनिल कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, मेरे पेट पर क्यों लात मार रहे हो सर। वहीं कृति सेनन ने लिखा है 'परफेक्ट पाउट के साथ पिता।' 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी