छुट्टियां मना कर लौटीं करीना कपूर खान को पहचान नहीं पाओगे, बदला रंग-रूप

शुक्रवार, 24 सितम्बर 2021 (16:44 IST)
Photo : Instagram

करीना कपूर खान अपना जन्मदिन मनाने परिवार सहित मालदीव गई थीं। अब वे अपने वतन फिर लौट आई हैं। छुट्टियां बीता कर जब वे मुंबई एअरपोर्ट पहुंची तो लोग एक बार में करीना को पहचान ही नहीं पाए। 
 
करीना का रंग-रूप एकदम बदला हुआ था। खूबसूरत करीना के चेहरे से तेज गायब था। पूरा शरीर टैन हो गया है। शरीर पर लाल धब्बे नजर आ रहे थे। 
 
खूबसूरत करीना को इस रूप में देखना किसी को भी रास नहीं आया। जुबां पर सवाल था कि आखिर उन्हें हो क्या गया? क्या मालदीव का हवा-पानी रास नहीं आया? बेबो को चाहने वालों के लिए यह एक बहुत बड़ा झटका था। 


 
परिवार के साथ सेलिब्रेशन 
करीना कपूर का 21 सितंबर को जन्मदिन था। बॉलीवुड की इस खूबसूरत अदाकारा ने जोर-शोर के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। पति सैफ और दोनों बच्चों के साथ उनकी खुशी देखते ही बनती थी। बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए उनके कई फोटो भी सामने आए।  
 
शुरू करने वाली हैं नई फिल्म 
जहां तक एक्टिंग का सवाल है तो करीना की 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू होने वाला है। साथ ही वे एकता कपूर और हंसल मेहता की एक फिल्म करने वाली हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी