कृति खरबंदा ने ससुराल में बनाई पहली रसोई, इस लजीज पकवान से जीता सबका दिल

WD Entertainment Desk

बुधवार, 20 मार्च 2024 (11:26 IST)
Kriti Kharbanda Pehli Rasoi: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा 15 मार्च को पुलकित सम्राट के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। कपल ने दिल्ली में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। 
 
अब कृति खरबंदा ने शादी के बाद अपनी पहली रसोई की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। दरअसल, जब नई दुल्हन अपने ससुराल वालों के लिए पहली बार कुछ मीठा बनाती है, तो इस रस्म को चौका चढ़ाना या पहली रसोई कहा जाता है। 
 
कृति खरबंदा ने अपनी पहली रसोई में हलवा बनाया। पहली तस्वीर में कृति ने अपने हाथों से बनाए हलवे की झलक दिखाई है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मेरी पहली रसोई।' 
 
दूसरी तस्वीर में कृति खरबंदा अपनी दादी सास का आशीर्वाद लेती दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'दादी द्वारा स्वीकृत।' वहीं तीसरी तस्वीर में कृति हलवे को वेटे से सजाती दिख रही हैं। तस्वीरों में कृति पिंकल कलर के सूट में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। 
 
बता दें कि कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट साल 2019 में रिलीज फिल्म 'पागलपंती' के सेट पर करीब आए थे। पुलकित सम्राट की यह दूसरी शादी है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी