मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर पहुंचे अस्पताल, आखिर क्या है इसकी वजह?

मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में हैं। दोनों अक्सर किसी न किसी पार्टी या इवेंट में एक साथ नजर आ ही जाते हैं। इन दोनों की शादी की खबरें भी मीडिया में सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन हाल ही में मलाइका और अर्जुन को मुंबई के लीलावती अस्पताल में एक साथ विजिट करते हुए देखा गया हैं।
 
जिसको लेकर अब कई सवाल उठ रहे हैं। क्या ये किसी से मिलने पहुंचे थे? या फिर इनकी हेल्थ तो ठीक हैं? हालांकि, इस बात का अब तक पता नहीं चल पाया है कि आखिर दोनों अस्पताल क्यों गए थे। मलाइका और अर्जुन दोनों ही कैजुअल लुक में नजर आए।

मलाइका ने हाल ही में बिना नाम के 'सोलमेट' पोस्ट लिखी थी, करीबी व्यक्ति, जिससे पहली बार मिलकर ही एक कनेक्शन सा महसूस होता है। जिससे आप इस तरह अटरेक्ट होते हैं जैसा आपने पहले कभी अनुभव नहीं किया होता। ये कनेक्शन समय के साथ बहुत गहरा हो जाता है और आपका प्यार भी उसके बढ़ने लगता है। ये इतना बढ़ जाता है कि आपने पहले कभी किसी को उतना प्यार नहीं किया होता है।
 
मलाइका और अर्जुन दोनों ने ही अपने रिलेशनशिप की खबरों पर चुप्पी साध रखी है। बीते दिनों मालइका और अर्जुन को चंकी पांडे की पार्टी में स्पॉट किया गया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी