जॉन अब्राहम- आदित्य की फिल्म 'एक विलेन 2' अब कहलाएगी 'दो विलेन'?

बुधवार, 29 अप्रैल 2020 (06:36 IST)
मलंग के रिलीज होने के पहले ही निर्देशक मोहित सूरी ने अपनी अगली फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया था। 2014 में उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख को लेकर 'एक विलेन' बनाई थी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। 
 
अब वे अपनी इस सफल फिल्म का दूसरा भाग बना रहे हैं। फिल्म की स्टारकास्ट तय हो चुकी है। जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी, आदित्य रॉय कपूर और तारा सुतारिया को लेकर उन्होंने यह फिल्म अनाउंस की है। 


 
फिल्म का नाम 'एक विलेन 2' तय किया गया था, लेकिन सुनने में आ रहा है कि अब फिल्म का नाम बदल कर 'दो विलेन' कर दिया गया है। 
 
'एक विलेन 2' थोड़ा अजीब लग रहा था, लेकिन दो विलेन ज्यादा बेहतर लग रहा है। तो क्या फिल्म में दो विलेन होंगे? 
 
इस बारे में सूत्रों का कहना है कि जॉन और आदित्य दोनों के ही निगेटिव किरदार हैं। दोनों ही फिल्म में लड़ते हुए नजर आएंगे इसलिए दो विलेन नाम ज्यादा जंच रहा है और सभी को यह नाम पसंद भी आया है। 
 
इस फिल्म को एकता कपूर और भूषण कुमार मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। कोरोना वायरस के चलते फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो पाई है, लेकिन स्थिति बेहतर होते ही काम शुरू हो जाएगा। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी