राजवीर देओल-पलोमा की डेब्यू फिल्म 'दोनों' पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर हुई ढेर

WD Entertainment Desk
शनिवार, 7 अक्टूबर 2023 (12:45 IST)
film Dono box office collection: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे राजवीर देओल और पूनम ढिल्लो की बेटी पलोमा की डेब्यू फिल्म 'दोनों' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। इस फिल्म से सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या ने भी निर्देशन के क्षेत्र में कदम रहा है। राजश्री प्रोडक्शन की इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
 
हालांकि यह फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। खबरों के अनुसार 'दोनों' ने पहले दिन महज 35 लाख रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 41 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। 
 
नए कलाकारों और नए निर्देशक के साथ बनी राजश्री प्रोडक्शन की इस फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया है। खबरों के अनुसार दर्शकों की कमी के कारण पहले ही दिन फिल्म 'दोनों' के सुबह से लेकर शाम 5 बजे तक के सभी शोज कैंसिल करने पड़े। यह दावा खुद को ट्रेड एनालिस्ट कहने वाले केआरके ने किया है। 
 
फिल्म 'दोनों' की कहानी की लव स्टोरी पर बेस्ड है। फिल्म में देव और मेघना की लव स्टोरी दिखाई गई है, जिनकी मुलाकात एक शदी के दौरान होती है। फिल्म की कहानी डेस्टिनेशन वेडिंग के इर्द गिर्द घूमती है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख