आलिया भट्ट के जन्मदिन पर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने शेयर की खास तस्वीरें, एक्ट्रेस को बताया ब्यूटीफुल डॉल

सोमवार, 15 मार्च 2021 (11:12 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें ढ़ेरों बधाईयां मिल रही हैं। वहीं उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी आलिया को जन्मदिन की बधाई दी है। 

 
रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर आलिया के साथ तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। रिद्धिमा ने आलिया के साथ बिताए कुछ पलो को तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर भी दिख रही हैं।
 
साथ ही आलिया की बहन शाहीन भट्ट भी तस्वीर में हैं। एक और तस्वीर रिद्धिमा ने शेयर की जिसमें रणबीर कपूर, नीतू कपूर, आलिया, रिद्धिमा साथ दिख रहे हैं।
 

तस्वीरें शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा, हैप्पीएस्ट बर्थडे ब्यूटीफुल डॉल, हम तुम्हें बेहद प्यार करते हैं। इन तस्वीरों में सभी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। 
 
बता दें कि आलिया को अक्सर रणबीर कपूर के परिवार के साथ वक्त बिताते देखा जाता है। आलिया भट्ट की दोस्ती रिद्धिमा कपूर से काफी अच्छी है। साथ ही रणबीर की मां नीतू कपूर भी आलिया को बहुत पसंद करती हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी