रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा 44 साल की उम्र में करेंगी बॉलीवुड डेब्यू, कपिल शर्मा के साथ आएंगी नजर!

WD Entertainment Desk

शनिवार, 12 अप्रैल 2025 (14:14 IST)
मशहूर कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच कपिल की एक और फिल्म को लेकर खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में वह रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी संग रोमांस करते नजर आएंगे। 
 
रिद्धिमा बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस कपूर खानदान की बेटी हैं। वह फिल्मों से जुड़े तमाम इवेंट्स में अपने परिवार संग नजर आती हैं। हालांकि उन्होंने कभी फिल्मों में काम नहीं किया। रिद्धिमा फिल्म इंडस्ट्री से हटकर कुछ करना चाहती थीं, इस वजह से उन्होंने ज्वैलरी डिजाइन के क्षेत्र में अपना करियर बनाया। 
 
लेकिन अब रिद्धिमा के बॉलीवुड डेब्यू की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का निर्देशन आशीष आर मोहन करने वाले  हैं। इस फिल्म में रिद्धिमा के अलावा उनकी मां नीतू कपूर भी नजर आएंगी। 
 
खबरों के अनुसार यह एक कॉमिक एंटरटनेर फिल्म होगी। इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल से चंडीगढ़ में शुरू हो जाएगी। मेकर्स इस फिल्म को एक जबरदस्त टाइटल जल्द ही दे सकते हैं। 
 
रिद्धिमा कपूर इससे पहले नेटफ्लिक्स के शो 'फैबुलस लाइफ वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' के तीसरे सीजन में नजर आ चुकी हैं। अब रिद्धिमा के फिल्म में नजर आने की खबरों ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी