रैंप वॉक छोड़ दीपिका पादुकोण को किस करने लगे रणवीर सिंह, अपनी मां का भी लिया आशीर्वाद, वीडियो वायरल

WD Entertainment Desk

शुक्रवार, 21 जुलाई 2023 (15:38 IST)
Ranveer Singh Ramp Walk Video: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों स्टार्स अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच रणवीर और आलिया मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में रैंप वॉक करने पहुंचे।
 
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह इस शो के शोस्टॉपर थे। इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर वॉक करते हुए अचानक स्टेज से उतरकर अपनी पत्नी दीपिका को किस करते और मां अंजू भावनानी के पैर छूते दिख रहे हैं। 
 
वीडियो में रणवीर सिंह शेरवानी और चमचमाती जैकेट में रैंप पर वॉक करते दिख रहे हैं। इसी बीच वह अचानक रुकते हैं और दीपिका के पास जाकर उनके गाल पर किस करने लगते हैं। वीडियो में वह अपनी मां के पैर छूते और उनका आशीर्वाद लेते भी दिखते है। इसके बाद रणवीर दोबारा रैंप वॉक शुरू कर देते हैं। 
 
बता दें कि मनीष मल्होत्रा ने ही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के आउडफिट डिजाइन किए है। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी