3 साल बाद 'गैंग लीडर' बनकर रिया चक्रवर्ती का कमबैक, बोलीं- क्या लगा डर जाऊंगी...

WD Entertainment Desk

सोमवार, 10 अप्रैल 2023 (14:21 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था। सुशांत के परिवार ने एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को उनकी मौत के लिए जिम्मेदार बताया था। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत केस में सामने आए ड्रग्स केस में रिया को जेल भी जाना पड़ा था। अब सुशांत के निधन के 3 साल बाद रिया चक्रवर्ती एक बार फिर इंडस्ट्री में कमबैक करने जा रही हैं। 

 
बता दें कि रिया चक्रवर्ती जल्द ही एमटीवी के शो 'रोडीज 19' में बतौर गैंग लीडर नजर आने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने दी है। रिया चक्रवर्ती ने 'एमटीवी रोडीज 19' का प्रोमो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में रिया धमाकेदार एंट्री लेती नजर आ रही हैं।
 
वीडियो में रिया कह रही हैं, 'आपको क्या लगा मैं वापस नहीं आऊंगी, डर जाऊंगी। डरने की बारी किसी और की है। मिलते हैं ऑडिशंस पर।' इस प्रोमो को शेयर करते हुए रिया ने लिखा, 'संभल के रहना है या डर के? जो भी हो इग्नोर नहीं कर पाओंगे।'
 
रोडीज में रिया को एक बार फिर देख उनके फैंस काफी खुश है। वहीं कई लोग रिया की वजह से शो को ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे रोडीज बहुत पसंद है लेकिन इसके आने के बाद अब मैं इसे नहीं देखूंगा।' एक अन्य ने लिखा, 'रोडीज वालों का दिमाग खराब हो गया है जो इसे ले लिया।' 
 
बता दें कि 'एमटीवी रो‍डीज 19' में रिया चक्रवर्ती के साथ गौतम गुलटी भी गैंग लीडर के रूप में नजर आने वाले हैं। वहीं शो में सोनू सूद भी वापसी कर रहे हैं। रिया चक्रवर्ती आखिरी बार अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'चेहरे' में नजर आई थीं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी