ऋषि कपूर का निधन, अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर जताया दुख

गुरुवार, 30 अप्रैल 2020 (10:30 IST)
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। 29 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे अमेरिका में कैंसर का उपचार कराने के बाद पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे। 
 
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी है। अमिताभ ने लिखा- 'वो गए। ऋषि कपूर गए। अभी उनका निधन हुआ। मैं टूट गया हूं।'
 
बता दें कि ऋषि कपूर को बुधवार सुबह उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था। ऋषि कपूर के स्वास्थ्य के बारे में बात करते हुए उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने कहा थ, वह अस्पताल में हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं और उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही है, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी