बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का 10वां दिन?

WD Entertainment Desk

शनिवार, 4 फ़रवरी 2023 (11:25 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म 'पठान' हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के 10वें दिन भी 'पठान' का क्रेज बरकरार है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। 10वें दिन भी 'पठान' ने डबल डिजिट में कलेक्शन किया है।

 
10वें दिन के फिल्म ने 13 से 15 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 378-380 करोड़ हो गया है। पठान 400 करोड़ के क्लब में शामिल होने के काफी करीब है। 
 
पठान ने पहले दिन 55 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन 68 करोड़, तीसरे दिन 38 करोड़, चौथे दिन 51.50 करोड़, पांचवे दिन 58.50 करोड़, छठ़े दिन 25.50 करोड़ रुपए और सातवें दिन 21 करोड़ रुपए, आठवें दिन 17.25 करोड़ रुपए और नवें दिन 15.65 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। 
 
फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के अलावा जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, आशुतोष राणा और डिंपल कंपाडिया अहम किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी