शहनाज गिल की फिल्म 'हौसला रख' का ट्रेलर रिलीज, दिलजीत दोसांझ के साथ आएंगी नजर

सोमवार, 27 सितम्बर 2021 (17:06 IST)
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से ही उनकी खास दोस्त शहनाज गिल ने सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई है। इसी बीच शहनाज गिल की पंजाबी फिल्म 'हौसला रख' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में शहनाज के साथ दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा नजर आएंगे। 

 
शहनाज की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब फिल्म के ट्रेलर ने उनकी बेसब्री और बढ़ा दी है। ट्रेलर में शहनाज गिल काफी क्यूट दिख रही हैं। 2 मिनट 56 सेकेंड का ये ट्रेलर काफी मजेदार और कॉमेडी से भरपूर है।
 
ट्रेलर में दिखाया गया है कि शहनाज, दिलजीत के बच्चे की मां बन जाती हैं, लेकिन वो बच्चे को दिलजीत को सौंपकर चली जाती हैं। जिसके बाद दिलजीत अपने बेटे को पालते हैं। इसी बीच एक्टर की लाइफ में सोनम बाजवा की एंट्री होती है, लेकिन तभी शहनाज भी वापस लौट आती हैं।
 
अब कहानी में क्या ट्विस्ट है, ये फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। यह फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। 'हौसला रख' एक पंजाबी रोमांटिक कॉमेडी है, जिसे अमरजीत सिंह ने निर्देशित किया है। इस फिल्म के जरिए दिलजीत दोसांझ प्रोड्यूसर के तौर पर भी डेब्यू कर रहे हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी