शहनाज़ गिल के पिता पर फायरिंग, दो दिन पहले ही जॉइन की BJP

मंगलवार, 28 दिसंबर 2021 (12:11 IST)
बिग बॉस फेम शहनाज़ गिल अभी सिद्धार्थ शुक्ला के गम से ही नहीं उबरी हैं और पिता संतोख सिंह सुख पर कथित तौर पर फायरिंग होने की खबर आई है। बताया जा रहा है कि यह घटना 25 दिसम्बर की शाम को अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके में हुई। 
 
संतोख सिंह सुख ने पुलिस को बताया कि कार को साइड में खड़ी कर उनके सुरक्षाकर्मी ढाबे के पास बने शौचालय में गए। इसी दौरान बाइक पर सवार दो लोग कार के पास आए और उन्होंने कार पर चार गोली चलाई। 
 
उस समय संतोख सिंह और ड्राइवर कार में ही थे और उनकी बाल-बाल जान बची। गौरतलब है कि संतोख ने दो दिन पहले ही बीजेपी जॉइन की है। 
 
संतोख सिंह का कहना है कि उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। पुलिस ने घटनास्थल से चार खाली खोखे बरामद किए हैं। पुलिस का मानना है कि मामला संदिग्ध है और जांच जारी है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी