शेखर सुमन की मां का निधन, इमोशनल पोस्ट लिख एक्टर बोले- अनाथ और तबाह लग रहा है

शुक्रवार, 18 जून 2021 (15:53 IST)
बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन के घर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रहा है। बीते महीने जहां शेखर सुमन की सास का निधन हो गया था, वहीं अब एक्टर के सिर से उनकी मां का साया भी उठ गया है। शेखर सुमन की मां का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। 
 
अपनी मां के निधन पर शेखर सुमन ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा, मेरी प्यारी मां जिसे मैं इस दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करता था उनके स्वर्गीय होने से अनाथ और तबाह लग रहा है। हम सभी के लिए हर समय वहां होने के लिए धन्यवाद। मैं अपनी आखिरी सांस तक आपको याद करूंगा। आप सभी को प्रार्थना और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।
 
शेखर सुमन की मां किडनी प्रत्यारोपण की मरीज थी, वो पिछले कुछ दिनों से गंभीर थीं। अध्ययन सुमन ने भी अपनी दादी के निधन पर इमोशनल पोस्ट लिखा है। 
 
अध्ययन ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, हमारी प्यारी मां अब शांति में हैं। वह अब तक भी सबसे मजबूत थीं। वो अपनी अंतिम सांस तक लड़ी। केवल प्रार्थना और शांति। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी