रेड शर्ट में श्रद्धा कपूर का किलर अंदाज, फैंस से पूछा खास सवाल

WD Entertainment Desk

सोमवार, 22 जुलाई 2024 (13:15 IST)
Shraddha Kapoor Hot Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्त्री 2' के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी के साथ वह फैंस के साथ सोशल मीडियापर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें भी लगातार शेयर कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ दिलकश तस्वीरें शेयर की है। 
 
श्रद्धा कपूर ने रेड कलर की ड्रेस में तस्वीरें साझा की है। तस्वीरों में वह एक से बढ़कर एक अंदाज में पोज देती दिख रही है। श्रद्धा की किलर स्माइल ने फैंस के दिल जीत लिया है। 
 
श्रद्धा कपूर ने ग्लॉसी मेकअप, बालों का स्टाइलिश बन बनाकर अपना लुक कम्प्लीट किया है। वहीं हर तस्वीर में वह गले में अलग-अलग चेन पहने नजर आ रही हैं। 
 
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए श्रद्धा ने फैंस से एक सवाल भी पूछा है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'दुनिया में सबसे बेहतरीन लाल चीज कौन सी है?' फैंस एक्ट्रेस की तस्वीरों पर जमकर कमेंट करके जवाब दे रहे हैं। 
 
एक यूजर ने लिखा, 'दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'रेड स्त्री।' एक और यूजर ने लिखा, 'कोरिया के रेमन।' इस पर श्रद्धा ने पूछा, 'भारत में कहां मिलेगा बताओं।'

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी