रोहन श्रेष्ठ से शादी करने जा रही हैं श्रद्धा कपूर? एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब

शनिवार, 25 जनवरी 2020 (16:39 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की शादी की खबरें बीते कई दिनों से सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि श्रद्धा सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही हैं। अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जा है।

 
कहा जा रहा है कि श्रद्धा और रोहन के बीच चीजें काफी सीरियस हैं और दोनों शादी के बंधन में बंधने की प्लानिंग भी कर रहे हैं। अब श्रद्धा कपूर ने इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ALSO READ: Bigg Boss 13 : सलमान खान के कारण सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल के संबंध हुए खराब?
 
श्रद्धा कपूर ने कहा कि अभी मेरे पास इन सभी चीजों के लिए समय नहीं है। फिल्मों के बारे में सोचने के अलावा मेरे पास इतना भी समय नहीं कि मैं कुछ और सोच सकूं। मैं इस पर केवल ये कहना चाहूंगी कि ये सब अफवाह है। ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा है।
 
इससे पहले श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर इन खबरों को अफवाह बता चुके हैं। शक्ति कपूर ने बताया था कि श्रद्धा की शादी को लेकर जितनी भी बातें हो रही हैं वे सभी अफवाहे हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं है। श्रद्धा का अभी 4 से 5 साल तक शादी करने का कोई प्लान नहीं है। अभी उसके पास इतना काम है कि ये कुछ भी सोचने का समय नहीं है। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' रिलीज हुई है। डांस पर आधारित इस फिल्म में श्रद्धा के साथ वरुण धवन मुख्य भुमिका में हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी