'तारक मेहता' की दयाबेन का यह रूप देख फैंस हुए हैरान, बोल्ड अंदाज में डांस करती नजर आईं दिशा वकानी

सोमवार, 14 जून 2021 (14:56 IST)
पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के हर किरदार ने दर्शकों के बीच एक खास जगह बनाई है। शो में दयाबेन के किरदार को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। हालांकि बीते काफी समय से दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी इस शो से दूर है। 

 
दयाबेन के फैंस उन्हें खूब याद कर रहे हैं और शो में उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। कई बार उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन दिनों दिशा वकानी का एक पुराना वीडियो खुब वायरल हो रहा है। 
 
शो में हमेशा साड़ी पहने एक आदर्श पत्नी, बहू और मां के किरदार में नजर आने वाली दिशा वकानी इस वीडियो में बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। इसमें दिशा वकानी काफी बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं, जो उनके चाहने वालों को काफी हैरान कर रहा है। 
 
इस डांस वीडियो में दिशा वकानी 'दरिया किनारे एक बंगलो' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। बता दें कि 'तारक मेहता..' शो से पहले दिशा वकानी कई बोल्ड फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। दिशा वकानी ने अपने करियर के शुरुआती दौर में बी ग्रेड फिल्में की थीं। 
 
बता दें कि दिशा ने 2008 में शुरू हुए इस शो में शुरुआत से ही दयाबेन का किरदार निभाया। उन्होंने 2015 में मयूर पंड्या नाम के बिजनेसमैन से शादी रचाई थी। दिशा वकानी ने सितंबर 2017 में शो से मैटरनिटी ब्रेक ले लिया था। इसके बाद से ही उन्होंने शो में वापसी नहीं की है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी