वेब सीरीज 'द चोजन वन' की टीम सड़क दुर्घटना की हुई शिकार, दो एक्टर्स की मौत

रविवार, 19 जून 2022 (12:28 IST)
ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज 'द चोसेन वन' की पूरी टीम एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई है। इस दुर्घटना मे एक्टर रेमुंडो गुरदानो और जुआन फ्रांसिस्को एगुइलर का निधन हो गया है। इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद सीरीज की शूटिंग रोक दी गई है।

 
बताया जा रहा है कि हादसा मेक्सिको में हुआ। हादसा उस समय हुआ जब 16 जून को नेटफ्लिक्स वेब सीरीज के एक्टर्स स्थानीय हवाई अड्डे की तरफ जा रहे थे। उनकी वैन क्रैश होकर पलट गई। सीरीज के दो कास्ट मेंबर्स और चार क्रू मेंबर्स भी घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
 
यह हादसा रेगिस्तानी जगह पर हुआ। उस समय टीम की गाड़ी बहुत तेज रफ्तार में थी। इसी के चलते गाडूी का बैलेंस बिगड़ गया और वह पलट गई। नेटफ्लिक्स ने अभी तक उस दुर्घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इस खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी