'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को मिल गई नई दयाबेन, दिशा वकानी की जगह नजर आ सकती हैं यह एक्ट्रेस

टीवी के फेमस कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का किरदार सभी को बेहद पसंद था। लेकिन दयाबेन यानी दिशा वकानी लंबे समय से शो से गायब है। खबरों की माने तो दिशा अब इस शो में नहीं लौटेंगी।


दिशा वकानी की जगह कौन एक्ट्रेस यह किरदार निभाएगी इसको लेकर चर्चा जोरों पर है। खबरों के अनुसार मेकर्स ने दयाबेन का किरदार निभाने के लिए विभूति शर्मा को अप्रोच किया है।
 
रिपोर्ट के मुताबिक दयाबेन के किरदार के लिए लंबे समय से ऑडिशन चल रहे थे। बड़े अच्छे लगते हैं, हमने ली शपथ जैसे शोज कर चुकी विभूति शर्मा ने दयाबेन के किरदार के लिए मॉक टेस्ट दिया है। दयाबेन के लुक को विभुति ने बहुत अच्छे से अपनाया और उसका किरदार भी विभुति ने बेहद अच्छे तरीके से प्ले किया। मेकर्स उन्हें दयाबेन के लिए साइन कर सकते हैं। हालांकि विभूति ने अभी तक शो साइन नहीं किया है। 
 
साल 2017 के अंत में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो दिशा वकानी ने छोड़ दिया था। जिसके बाद से उन्हें दोबारा शो में आने के लिए जोर दिया जा रहा है। बच्ची को जन्म देने के बाद दिशा का कहना है कि उनकी फीस 100 फीसदी बढ़ा दी जाए। प्रोड्यूसर्स ने दिशा को 30 दिन का नोटिस दिया था। जिसके बाद भी दिशा ने शो में वापसी नहीं की। 30 दिन के बाद मेकर्स ने दया बेन के लिए नया चेहरा ढूंढना शुरू कर दिया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी