सिंघू, गाजीपुर और टीकरी बॉर्डर पर इंटरनेट सेवाएं बंद

Webdunia
शनिवार, 30 जनवरी 2021 (15:08 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को सिंघू, गाजीपुर और टीकरी बॉर्डर पर इंटरनेट सेवाएं अस्थायी तौर पर बंद कर दी हैं। दिल्ली की इन सीमाओं पर किसान केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
 
अधिकारी ने बताया कि दिल्ली की तीन सीमाओं के अलावा इनसे लगे इलाकों में भी 29 जनवरी रात 11 बजे से 31 जनवरी रात 11 बजे तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख