35 पार महिलाएं जरूर खाएं ये 5 फूड्स, हड्डियां होंगीं मजबूत और मेनोपॉज की तकलीफें भी होंगी कम

WD Feature Desk
Healthy Foods for women:  महिलाओं की उम्र जैसे ही 35 साल के आसपास पहुंचती है उन्हें कई तरह की तकलीफों का सामना करना पड़ता है। हड्डियों में दर्द, पीठ में दर्द, पैरों में दर्द और स्वाभाव में चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं हड्डियों की कमजोरी से जुड़े कुछ लक्षण हैं जो महिलाओं को 35-40 की उम्र में महसूस होती हैं।

ये भी देखें: Menopause/ रजोनिवृत्ति की सही उम्र, लक्षण | पेरिमेनोपॉज़ और मेनोपॉज़ 

हड्डियों को मजबूती देने के लिए रोजमर्रा की डाइट में कुछ चीज़ों को शामिल करना बहुत ज़रूरी है। आज यहां हम आपको उन फूड्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो महिलाओं को जरूर खाने चाहिए। इन फूड्स के सेवन से 35 के बाद हड्डियों और मसल्स को मजबूती मिलती है और कई हेल्थ प्रॉब्लम्स दूर होती हैं।

पालक

spinach

 

हार्मोन्स के स्तर में बदलाव के कारण महिलाओं को कमजोरी महसूस हो सकती है। ऐसे में शरीर को आयरन की अतिरिक्त खुराक की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में पालक और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। यह महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी दूर करता है।

दही

Curd health tips

प्रोबायोटिक्स के साथ-साथ दही में कैल्शियम और विटामिन डी पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। दही डाइजेस्टिव पॉवर को बढ़ाता है और शरीर को पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है।

एवोकाडो (Avocado)


हेल्दी फैट्स से भरपूर एवोकाडो को मक्खनफल भी कहा जाता है। यह स्किन के लिए भी बहुत ही अच्छा माना जाता है। 35 साल के बाद स्किन में बदलाव आने लगते हैं और स्किन में ड्राइनेस बढ़ने लगती है। स्किन की इलास्टिसिटी कम होने लगती है और स्किन पर झुर्रियां दिखायी देने लगती हैं। एवोकाडो खाने से स्किन को विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स का फायदा मिलता है जो स्किन को यंग बनाए रखता है।

ब्रोकोली


कैल्शियम और विटामिन के हड्डियों के लिए बहुत आवश्यक तत्व माने जाते हैं जो ब्रोकोली में प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ब्रोकोली हड्डियों का वजन (bone density) बढ़ाती है और कैंसर जैसी बीमारियों से भी सुरक्षा देती है। ब्रोकोली को सब्जी या सलाद के रूप में नियमित खाना चाहिए।



अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख