कलौंजी से Covid-19 का इलाज संभव - शोध

शनिवार, 7 अगस्त 2021 (13:54 IST)
कोरोना काल में अलग-अलग तरह से उपचार के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं कोविड से बचाव में आयुर्वेदिक दवा भी अपनी भूमिका निभा रही है। इम्‍यूनिटी बूस्‍टर के तौर पर इसका सबसे अधिक प्रयोग किया जा रहा है। वहीं समूचे देश में वैज्ञानिक कोविड -19 से बचाव के उपचार में अलग -अलग दवा बना रहे हैं। हाल ही में एक शोध में पाया गया कि कलौंजी नामक पौधे के बीजों का इस्‍तेमाल कोविड-19 के इलाज में किया जा सकता है। ऑस्‍ट्रेलिया में यह शोध किया गया है। कलौंजी मुख्‍य रूप से उत्‍तरी अफ्रीका और पश्चिमी एश्यिा में पाई जाती है। इसका लंबे वक्‍त से चिकित्‍सा में इस्‍तेमाल किया जा रहा है। 
 
किस तरह कोविड -19 का इलाज करने में मददगार
 
यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्‍नोलॉजी, सिडनी के प्रोफेसर ने बताया कि, 'स्‍टडी में इस बात का प्रमाण मिल रहा है कि थाइमोक्विनोन, निगेला सैटिवा (कलौंजी) का एक हिस्‍सा है। जिसे बोलचाल की भाषा में कलौंजी के रूप में जाना जाता है। वहीं कोरोनावायरस स्‍पाइक प्रोटीन से चिपक जाता है।जिससे वायरस को फेफडों में संक्रमण पैदा करने से रोकता है। साथ ही साइटोकाइन स्‍टॉर्म को भी रोकता है। साइटोकाइन स्‍टॉर्म में इम्‍यूनिटी लेवल हाई हो जाता है। और वह बॉडी पर उल्टा असर करने लगता है। 
 
कलौंजी के फायदे 
 
भारत में कलौंजी का इस्‍तेमाल आमतौर पर किया जाता है। यह सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए अच्‍छी मानी जाती है। कलौंजी का सेवन करने से सर्दी-जुकाम में आराम मिलता है। बाल झड़ने की समस्‍या से निजात मिलती है, पिंपल्‍स, हार्ट, वजन कम करने में मददगार होता है। इन दिनों बालों की समस्‍या त्रस्‍त लोगों को कलौंजी का तेल य शैंपू लगाने की सलाह दी जा रही है। 
 
 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी