which countries have Hydrogen Bomb: 6 अगस्त, 1945 का दिन इतिहास में एक काली तारीख के रूप में दर्ज है, जब जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया गया था। उस विनाशकारी हमले में लगभग 1,40,000 लोग मारे गए थे और 70 शहर तबाह हो गए थे। यह भयावह मंजर परमाणु बम की विनाशकारी शक्ति का एक स्पष्ट उदाहरण है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा हथियार भी है जो परमाणु बम से भी कई गुना अधिक घातक और विनाशकारी है? जी हाँ, हम बात कर रहे हैं हाइड्रोजन बम की।
Bengaluru Stampede : ए शंकर और ई एस जयराम ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के सचिव और कोषाध्यक्ष के अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इन दोनों ने आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विजय समारोह के दौरान मची भगदड़ की नैतिक जिम्मेदारी ली है, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी।
Essay on Operation Sindoor: 22 अप्रैल 2025 का दिन, पहलगाम की शांत वादियों में चीख उठा। यह वो दिन था जब मानवता का खून बहाया गया, धर्म पूछकर कपड़े उतरवाए गए, और कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया गया। इस हमले में आतंकियों ने निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाया गया, जिनमें कई नवविवाहित जोड़े भी शामिल थे। 26 बेगुनाह लोगों की मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। यह 2008 के मुंबई हमलों के बाद हमारे नागरिकों पर सबसे घातक आतंकी हमलों में से एक था। आतंकवादियों ने इस बर्बरता को अंजाम देकर यह संदेश देने की कोशिश की थी कि वे भारत में अराजकता फैला सकते हैं, कि वे हमारे शांत पर्यटन स्थलों को भी रक्तपात से रंग सकते हैं। लेकिन उन्हें शायद यह नहीं पता था कि यह नया भारत है, जो अपने घावों को भरने के साथ-साथ बदला लेने की क्षमता भी रखता है, और अपने दुश्मनों को उनकी ही भाषा में जवाब देता है।