दक्षिण अफ्रीका में मदिरालय में गोलीबारी, 14 लोगों की मौत, 10 अन्य घायल

रविवार, 10 जुलाई 2022 (16:08 IST)
जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के सोवेटो शहर में रविवार को एक मदिरालय में गोलीबारी हुई, जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

स्थानीय मीडिया के अनुसर, यह घटना आधी रात के बाद उपनगरीय इलाके सोवेटो के मदिरालय में हुई। ईएनसीए प्रसारक ने बताया कि हमले में 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। घायलों में 3 की हालत गंभीर है।

पुलिस आयुक्त इलियास मावेला ने ईएनसीए के हवाले से कहा, हां, मैं पुष्टि कर सकता हूं कि घटना हुई थी और यह आज सुबह करीब 12:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुई।(वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी