आईलैंड पर 33 साल का अकेलापन, पशु-पक्षियों से थी दोस्ती

मंगलवार, 28 सितम्बर 2021 (22:13 IST)
अकेले रहना बड़ा मुश्किल होता है लेकिन जब आप एक द्वीप में अकेले रह रहे हों तो पता चलता है कि जिंदगी हॉलीवुड फिल्म से कम नहीं जिसमें हीरो आखिर में घर पहुंचकर वाइन का गिलास थामकर बैठा होगा। एक इतालवी नागरिक 33 वर्षों तक अकेले ही एक आईलैंड में रह चुके हैं। वो कुछ बिल्लियों और परिंदों के साथ रहते थे। 3 दशकों से इस आईलैंड पर उनका एक भी इंसानी दोस्त नहीं था। बल्कि उन्होंने परिंदों और बिल्लियों से दोस्ती कर रखी थी।

ALSO READ: हाईकमान ने नहीं स्वीकारा नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा, प्रदेश कांग्रेस को दिए ये निर्देश
 
उनका नाम माऊरो मोरांडी हैऔर व बुडेली के सार्डिनियन आईलैंड में 33 वर्षों तक रहे। उनकी उम्र अब 82 वर्ष है। ज्यादातर हिस्सा उन्होंने अपनी लाइफ का अकेले ही इस द्रीप में बिताया है। लेकिन अब उन्हें शहर को जाना पड़ा। ऐसा इसलिए क्योंकि अब इस एरिया को पर्यावरण वेधशाला घोषित किया जा चुका है लिहाजा अथॉरिटी के कहने पर उन्हें आईलैंड छोड़कर जाना पड़ा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी