पूर्व राष्ट्रपति एरिआस पर लगा यौन उत्‍पीड़न का आरोप, पूर्व सुंदरी ने की शिकायत

शनिवार, 9 फ़रवरी 2019 (17:19 IST)
सैन जोस (कोस्टा रिका)। एक पूर्व मिस कोस्टा रिका ने नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति ऑस्कर एरिआस सांचेज के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई है।

ऑस्कर पर एक ही हफ्ते के अंदर यौन शोषण के आरोप लगाने वाली यह दूसरी महिला हैं। फेसबुक ने एंटरटेनमेंट को समर्पित अपने एक पेज में बृहस्पतिवार को शिकायत की एक फोटो प्रकाशित की, जिसमें कहा गया कि 2015 में एरिआस ने अपने घर में उसे पकड़ा, जकड़ा और उसकी मर्जी के खिलाफ उसका चुंबन लिया।

अभियोजकों ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की कि उन्हें एरिआस सांचेज के खिलाफ नई शिकायत प्राप्त हुई है। यह यौन शोषण के अपराध से जुड़ी है।

अब तक कम से कम पांच महिलाएं उन पर इस प्रकार के आरोप लगा चुकी हैं। गौरतलब है कि एरिआस दो बार देश के राष्ट्रपति रह चुके हैं और मध्य अमेरिका में गृहयुद्ध समाप्त कराने में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें 1987 में नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया था।
सांकेतिक फोटो

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी