गांव जहां किशोर होते ही लड़की बन जाती है लड़का

मंगलवार, 12 दिसंबर 2017 (17:26 IST)
सेंटो डोमिंगो। डोमिनिक रिपब्लिक में एक ऐसा गांव है जहां कई बच्‍चे अनोखी बीमारी के साथ पैदा होते हैं और 12 वर्ष की उम्र पूरी करने के बाद लड़की से लड़का बन जाते हैं। डोमिनिकन रिपब्लिक में एक छोट सा गांव है सेलिनास, यहां काफी तादाद में पैदा होने वाले बच्‍चों को एक रहस्यमय बीमारी ने जकड़ रखा है। 
 
इस अजीबो गरीब बीमारी के असर से लड़की के तौर पर पैदा हुई बच्ची किशोरी होते होते अपने आप लड़का बन जाती हैं। पता चला है कि इस कैरेबियाई देश के सेलिनास गांव में 12 साल की उम्र में लड़कियों के लड़का बनने की इस लाइलाज बीमारी से लोग बेहद हैरान परेशान हैं।
 
इस बीमारी से ग्रस्‍त बच्चों को सामान्‍य लोग काफी नीची नजर से देखते हैं। उन्हें समाज में घृणित समझा जाता है। इन बच्‍चों को ‘ग्वेदोचे' के नाम से बुलाया जाता है, जिसका अर्थ किन्नरों के लिए इस्तेमाल होने वाले शब्द के लिए होता है। 
 
चिकित्‍सकों के अनुसार ये बीमारी एक आनुवंशिक विकार है और स्‍थानीय भाषा में इससे ग्रस्त बच्चों को ‘सूडोहर्माफ्रोडाइट' कहते हैं। इस बीमारी में लड़की के तौर पर पैदा हुए कुछ बच्चों के शरीर में धीरे-धीरे पुरुषों के अंग बनने लगने और उनकी आवाज भी भारी होने लगती है। उनके शरीर में वे बदलाव आने शुरू हो जाते हैं जो उन्हें धीरे-धीरे लड़की से लड़का बना देते हैं।
 
यह एक दुर्लभ बीमारी जो गांव के हर 90 में से एक बच्चे को शिकार बना रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इन बच्चों में हार्मोनल एंजाइम की कमी के चलते वे बिना किसी स्त्री या पुरुष अंग के जन्म लेते हैं। इसके बाद लड़की के तौर पर पैदा हुआ बच्चा पुरुष बनने लगता है। इस बीमारी से जूझ रहे बच्चे समाज से कट जाते हैं और लोग उन्हें घृणा की नजर से देखने लगते है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी