उत्तर कोरिया ने फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, जापान के द्वीप से 250 किमी दूर गिरी

गुरुवार, 16 मार्च 2023 (09:49 IST)
टोक्यो। उत्तर कोरिया ने गुरुवार सुबह एक बार फिर अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) दागी। मंत्रालय ने कहा कि मिसाइल जापान के द्वीप से 250 किमी दूर गिरी। इससे पहले यह लगभग 70 मिनट तक 6,000 किलोमीटर (3728 मील) से अधिक की ऊंचाई पर लगभग 1,000 किलोमीटर तक उड़ान भरी।
 
उत्तर कोरिया की ओर से जापानी समुद्री सीमा पर दागी गई मिसाइल के बाद जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो ने प्रमुख मंत्रियों के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने की घोषणा की।
 
जापानी रक्षा मंत्री यासुकाज़ु हमादा ने पहले कहा था कि उत्तर कोरिया द्वारा दागी गई मिसाइल जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर गिरी है।
 
दक्षिण कोरिया की योनहाप समाचार एजेंसी ने इससे पहले दक्षिण कोरियाई सेना का हवाला देते हुए बताया था कि उत्तर कोरिया ने आज तड़के जापान सागर की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी