प्रिंस हैरी ने मेगन मर्कल से की सगाई, जानिए कब होगी शाही शादी...

मंगलवार, 28 नवंबर 2017 (10:17 IST)
लंदन। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने अपनी प्रेमिका अमेरिकी अदाकारा मेगन मर्कल से सगाई कर ली है और दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स (33) ने एक बयान जारी यह जानकारी दी।
 
तैंतीस वर्षीय हैरी खुद से तीन वर्ष बड़ी मेगन से अगले वर्ष वसंत ऋतु में शादी करेंगे। उन दोनों ने इस माह की शुरुआत में ही सगाई कर ली। हैरी और मेगन की पहली मुलाकात 2016 में हुई थी। उन दोनों के दोस्तों ने उनका एक-दूसरे से परिचय कराया था। मेगन अमेरिकी टेलीविजन ड्रामा 'सुट्स' में अभिनय के लिए चर्चित रही हैं।
 
प्रिंस हैरी ने मेगन से मुलाकात के कुछ ही महीनों बाद उनके साथ संबंधों को मीडिया के समक्ष स्वीकार कर लिया था लेकिन वे सार्वजनिक तौर पर एक-दूसरे के साथ पहली बार इस वर्ष सितंबर में एक कार्यक्रम में नजर आए थे।
 
मेगन के माता-पिता ने कहा कि वे प्रिंस हैरी के साथ अपनी बेटी की सगाई से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि मेगन हमेशा से एक दयालु और स्नेहिल व्यक्ति रही है और प्रिंस हैरी में भी ये गुण हैं। उन्होंने कहा कि उन दोनों के एक साथ होने से हम बहुत आनंदित महसूस कर रहे हैं। हम उन्हें खुशहाल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी