रूस ने मेटा को आतंकवादी संगठनों की सूची में जोड़ा

बुधवार, 12 अक्टूबर 2022 (09:25 IST)
मॉस्को। यूक्रेन युद्ध के बीच रूस ने टेक कंपनी मेटा को आतंकवादी और चरमपंथी संगठनों की सूची में शामिल किया है।
 
फेडरल सर्विस फॉर फाइनेंशियल मॉनिटरिंग के डेटाबेस के अनुसार मार्च के अंत में रूस ने फेसबुक और इंस्टाग्राम को ‘चरमपंथी गतिविधियों को अंजाम देने’ के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। जब अधिकारियों ने मेटा पर यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान के दौरान ‘रसोफोबिया’ को सहन करने का आरोप लगाया था।
 
फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को इस साल मई में 963 प्रमुख अमेरिकियों की सूची में जोड़ा गया था, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी शामिल थे। रिपोर्ट के अनुसार, जुकरबर्ग को रूस में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
Edited by : Nrapendra Gupta (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी