UNSC में स्थायी सीट के लिए भारत ने फिर ठोंका दावा, ब्रिक्‍स समिट में जयशंकर ने की सबसे बड़ी पैरवी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 24 अक्टूबर 2024 (17:37 IST)
S Jaishankar Pushes For India Seat At UN Body : भारत ने एक बार फिर से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC में अपनी स्थायी सीट की मांग दोहराई है।  रूस के कजान शहर में हो रहे 16वें ब्रिक्स समिट 2024 के आखिरी दिन गुरुवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि न्यायसंगत वैश्विक व्यवस्था बनाने के लिए स्थापित संस्थानों में सुधार की जरूरत है।

जयशंकर ने कहा कि यह सुधार तत्काल किया जाना चाहिए। विदेश मंत्री ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'नो वॉर' का मैसेज भी दोहराया। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा था कि यह समय जंग लड़ने का नहीं है। ये युद्ध का युग नहीं है। 
ALSO READ: कमला हैरिस ने साधा ट्रंप पर निशाना, बताया राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य
10 अस्थायी सदस्य : भारत लंबे समय से सुरक्षा परिषद में सुधार की मांग कर रहा है। वह स्थायी और अस्थायी सदस्यों की संख्या में बढ़ोतरी करने की जरूरत पर जोर देता है। 1945 में गठित सुरक्षा परिषद के शुरू से 15 सदस्य हैं। इनमें से 5 स्थायी और 10 अस्थायी सदस्य होते हैं। चीन, फ्रांस, रूस, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका UNSC के स्थायी सदस्य हैं। अस्थायी सदस्य हर 2 साल बाद बदले जाते हैं। 
ALSO READ: प्रियंका गांधी पर भाजपा का निशाना, पति वाड्रा की संपत्ति पर भी उठाए सवाल
बताया न्यायसंगत वैश्विक व्यवस्था का तरीका : विदेश मंत्री ने इस दौरान अधिक न्यायसंगत वैश्विक व्यवस्था कैसे बनाने का तरीका भी बताया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले एक स्वतंत्र प्रकृति के प्लेटफार्म को मजबूत और विस्तारित किया जाना चाहिए। दूसरा तरीका यह है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद जैसी संस्थाओं में तुरंत सुधार किया जाए। बहुपक्षीय विकास बैंकों की भी बदला जाए, जिनकी कार्य प्रक्रियाएं संयुक्त राष्ट्र की तरह पुरानी हैं। इसके बाद तीसरा तरीका वैश्विक अर्थव्यवस्था का लोकतंत्रीकरण है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी