एंकर रजत शर्मा ने की आलोचना तो भड़के गौतम गंभीर, किया यह ट्वीट

Webdunia
गुरुवार, 4 मई 2023 (13:28 IST)
टेलीविजन के प्रसिद्ध एंकर रजत शर्मा ने गौतम गंभीर और विराट कोहली के अनबन पर अपने चैनल पर राय रखी जो गौतम गंभीर को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और उन्होंने बिना उनका नाम लिए एक ट्वीट किया।

दरअसल इंडिया टीवी के एंकर और पत्रकार रजत शर्मा ने टीवी पर कहा था कि विराट कोहली गौतम गंभीर से खासे बेहतर हैं। वह इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं कि कोई उनसे बेहतर कैसे हो सकता है। विश्वक्रिकेट में विराट कोहली की तमाम उपलब्धियां है। इसके अलावा रजत शर्मा ने यह भी कहा कि गौतम गंभीर का मैदान पर ऐसा बर्ताव करना अशोभनीय है क्योंकि वह ना सिर्फ आईपीएल फ्रैंचाइजी के मेंटर है बल्कि पश्चिमी दिल्ली से लोकसभा सासंद भी है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख