Apple iPhone 15 लॉन्च से पहले भारतीय ग्राहकों के लिए आई एक खुशखबर

सोमवार, 15 मई 2023 (17:04 IST)
Apple iPhone 15 Launch News :  iPhone के दीवानों को iPhone 15 का ब्रेसब्री से इंतजार है। iPhone 15 की लॉन्चिंग को लेकर कई तरह की खबरें भी सामने आ रही हैं। इसके फीचर्स और कीमत भी लीक हो रहे हैं। खबरों के मुताबिक Apple iPhone 15 की लॉन्च में देरी हो सकती है। इसे सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि iPhone 15 के मॉडल्स की कीमत में इस बार राहत मिल सकती है। 

Apple ने पिछले महीने आधिकारिक तौर पर भारत में दिल्ली और मुंबई में अपने स्टोर खोले थे। इब इससे जुड़ी एक खबर के मुताबिक टाटा ग्रुप (Tata Group) भारत में नए आईफोन का निर्माण करेगा। फिलहाल Apple के लिए भारत में फॉक्सकॉन, पेगाट्रॉन और विस्ट्रॉन निर्माण करती हैं।

एक रिसर्च फर्म ट्रेंडफोर्स के अनुसार, भारत में ताइवानी कंपनी विस्ट्रॉन की फैक्टरी के अधिग्रहण के बाद Tata ऐपल की चौथी कॉन्ट्रैक्ट निर्माता बनने वाली है। खबरों के अनुसार टाटा ग्रुप को आगामी आईफोन 15 और 15 प्लस मॉडल के निर्माण के ऑर्डर मिले हैं जो इस साल के आखिर में एंट्री ले सकते हैं।

रिसर्च फर्म का कहना है कि टाट ग्रुप को iPhone 15 और iPhone 15 Plus के प्रोडक्शन का एक छोटा हिस्सा मिलेगा। टाटा, दोनों मॉडल्स का सिर्फ 5 प्रतिशत ही असेंबल करेगी। फॉक्सकॉन नए आईफोन के रेगुलर वैरिएंट के 70 प्रतिशत और लक्सशेयर रेगुलर वैरिएंट का 25 प्रतिशत असेंबल करेंगी।

खबरों के मुताबिक लक्सशेयर को प्लस वैरिएंट के असेंबली ऑर्डर का 60 प्रतिशत और पेगाट्रॉन को प्लस वेरिएंट के असेंबली ऑर्डर का 35 प्रतिशत मिला है। Edited By : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी