अहमदाबाद और पुरी की जगन्नाथ रथ यात्रा में क्या है अंतर

WD Feature Desk
शुक्रवार, 5 जुलाई 2024 (11:29 IST)
Ahmedabad and Puri Rath Yatra: ओड़िशा के पुरी जगन्नाथ रथ यात्र की तरह गुजरात के अहमदाबाद में भी भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकाली जाती है। दोनों ही जगह आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को यह यात्रा निकाली जाती है, परंतु दोनों जगहों की यात्रा में बहुत अंतर है। आओ जानते हैं कि दोनों के बीच में क्या अंतर है। 
 
1. पुरी में ही जगन्नाथ का मुख्‍य और प्राचीन मंदिर है, जबकि अहमदाबाद में ऐसा नहीं है। रथयात्रा तो पुरी से ही जुड़ी हुई है जिसका प्रचलन बाद में अन्य शहरों में होता गया।
 
2. पुरी में जो रथ निकाले जाते हैं वह 2 माह पहले ही बनते हैं और वे तीन रथ होते हैं जिनकी भव्यता देखते ही बनती है जबकि अहमदाबाद में बनाए जाने वाले रथ भव्य नहीं होते हैं और न ही प्रत्येक वर्ष रथ बनाने की जरूरत पड़ती है।
 
3. पुरी में यात्रा करीब 3 किलोमीटर का सफर करती हुई गुंडीचा मंदिर पहुंचकर वहीं पर 9 दिन रहने के बाद 10वें दिन यानी एकादशी के दिन लौटती है, जबकि अहमदाबाद में यात्रा का मार्ग करीब 18 किलोमीटर लंबा है। यह यात्रा रणछोरदास मंदिर जाकर एक ही दिन में ही लौट आती है। 
Jagannath Rath Yatra
4. पुरी में जगन्नाथ भगवान की रथयात्रा की शुरुआत सैंकड़ों साल पहले हुई थी जबकि अहमदाबाद में इसकी शुरुआत करीब 146 साल पहले हुई थी। 
 
5. दोनों ही जगह यह रथ यात्रा महोत्सव लगभग 10 दिनों तक चलता है। इस बार अहमदाबाद में 147वीं रथ यात्रा निकली जाएगी।
 
6. पुरी में रथ यात्रा से जुड़ी कई अन्य परंपरा और रस्में भी होती हैं जबकि अहमदाबाद में निकलने वाली रथ यात्रा में इतने नियम या रस्में नहीं होते हैं।
 
7. पुरी में निकलने वाली रथ यात्रा का पौराणिक महत्व है जबकि अहमदाबाद की रथ यात्रा का कोई पौराणिक उल्लेख नहीं मिलता है।
 
8. अहमदाबाद में यात्रा सुबह 7 बजे से निकलकर रात 8 बजे लौट आती है जबकि पुरी में गुंडिचा मंदिर जाकर भगवान 10वें दिन लौटते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख