ऋषभ पंत ने 1 साल बाद जड़ा अर्धशतक, कैपिटल्स के कप्तान बनने के बेहद करीब

Webdunia
शुक्रवार, 26 मार्च 2021 (16:42 IST)
ऋषभ पंत के लिए यह साल बहुत ही अच्छा जा रहा है। चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह आज कप्तान विराट कोहली ने ऋषभ पंत को टीम में खिलाया और उन्होंने 28 गेंदो में अर्धशतक जड़कर अपने 50 रन पूरे कर लिए। 
 
ऋषभ पंत ने 1 साल बाद अर्धशतक जमाया है। आखिरी बार उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक जमाया था जब टीम भारत दौरे पर आयी थी। पंत और राहुल की 64 गेंदो में 90 रनों की साझेदारी बड़े स्कोर की ओर ले जा रही है। खबर लिखे जाने तक भारत ने 43 ओवर में 3 विकेट खोकर 248 रन बना लिए थे और केएल राहुल ने भी अपना शतक बना लिया था।
 
ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि आज श्रेयस अय्यर की जगह सूर्यकुमार यादव का चयन होगा लेकिन कप्तान ने ऋषभ पंत का चयन किया और यह नतीजा सही साबित हुआ। पंत ने 40 गेंदो में 77 रनों की पारी खेली जिसमें 3 चौके और 7 छक्के शामिल थे।
 
< — Rohit Jeet Choudhary (@BeingRohitJeet) March 26, 2021 >
ऋषभ पंत ने आज जो तेज तर्रार पारी खेली है वह 75 से 99 रनों की किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे तेज पारी है। पंत की स्ट्राइक रेट इस पारी में 192.5 की थी जबकि साल 2013 में विराट कोहली ने ऐसी ही एक पारी 192.3 की स्ट्राइक रेट से खेली थी।
 
यही नहीं इस साल कुल छक्कों की लिस्ट में ( सभी फॉर्मेट) वह नंबर 1 के स्थान पर काबिज हैं। पंत ने साल 2021 में 24 छक्के जड़े हैं। नंबर दो पर न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गुप्टिल हैं जिन्होंने 20 छक्के जड़े हैं। (वेबदुनिया डेस्क)

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख