शाह ने आम आदमी पार्टी को बताया शहरी नक्सली पार्टी, कहा- इससे माओवादी खतरा बढ़ेगा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 4 मई 2024 (19:41 IST)
Amit Shah's attack on AAP : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (AAP) को शहरी नक्सली पार्टी (naxalite party) बताया और कहा कि अगर वलसाड लोकसभा सीट से विपक्षी उम्मीदवार जीतता है तो क्षेत्र में माओवादी खतरा बढ़ जाएगा। आप कांग्रेस के साथ गठबंधन में गुजरात में चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस ने वलसाड से अनंत पटेल को मैदान में उतारा है।

ALSO READ: अमित शाह बोले, 4 जून के बाद खरगेजी को निकालनी पड़ेगी कांग्रेस ढूंढो यात्रा
 
यहां नक्सलवाद और शहरी नक्सलवाद शुरू हो जाएगा : वंसदा (गुजरात) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार धवल पटेल के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस और शहरी नक्सली पार्टी आप इस आदिवासी क्षेत्र की शांति को भंग करने के लिए एक साथ आए हैं। क्या आप चाहते हैं कि वलसाड में जबरन वसूली शुरू हो? क्या आप हमारे वन क्षेत्रों में नक्सलवाद को सिर उठाने देंगे? यदि उनका उम्मीदवार जीतता है तो यहां नक्सलवाद और शहरी नक्सलवाद शुरू हो जाएगा।

ALSO READ: सोनिया गांधी 21वीं बार भी नहीं कर पाएंगी राहुल की लॉन्चिंग: अमित शाह
 
राहुल गांधी के दुष्प्रचार के कारण कई आदिवासियों की मौत हो गई : शाह ने दावा किया कि कोरोनावायरस महामारी के दौरान टीकाकरण अभियान के बारे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दुष्प्रचार के कारण कई आदिवासियों की मौत हो गई। राहुल गांधी ने आदिवासियों से टीका नहीं लगवाने को कहा और इसे मोदी वैक्सीन करार दिया। हालांकि दोनों भाई-बहनों (प्रियंका गांधी वाद्रा) ने रात में गुपचुप तरीके से टीका लगवाया था। उन्हें कोविड-19 के समय में भी राजनीति करने में कोई शर्म नहीं आई।

ALSO READ: कम वोटिंग के बाद भी BJP कैसे करेगी 400 पार, क्या बोले अमित शाह?
 
इंडी गठबंधन पिछड़ों का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देगा : शाह ने दावा किया कि राहुल द्वारा फैलाई गई गलत सूचना पर विश्वास करने वाले कई आदिवासी युवाओं की जान चली गई (क्योंकि उन्होंने टीका नहीं लगवाया था)। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडी गठबंधन अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहता है, जैसा कि उसने तेलंगाना और कर्नाटक में किया है। भाजपा इस मुस्लिम कोटा को खत्म कर देगी और इसका लाभ दलितों, एसटी और ओबीसी को वापस देगी।
 
राहुल यान अतीत में 20 बार लॉन्च होने में विफल रहा : वायनाड और रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए शाह ने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने वाले चंद्रयान के विपरीत राहुल यान अतीत में 20 बार लॉन्च होने में विफल रहा है।
 
उन्होंने शुक्रवार को उत्तरप्रदेश की रायबरेली सीट से नामांकन दाखिल करने वाले कांग्रेस नेता की ओर स्पष्ट संकेत करते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने कल 21वीं बार राहुल यान लॉन्च किया लेकिन यह फिर से विफल हो जाएगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी