- प्रदेश के प्रतिभागियों की योग्यता और क्षमता देश को मध्यप्रदेश के प्रभाव का अनुभव कराएगी
-
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में प्रदेश के 60 युवाओं का चयन गर्व का विषय
-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चयनित प्रतिभागियों का किया सम्मान और उनसे संवाद
Madhya Pradesh News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का दिल है और देश की धड़कनों में मध्यप्रदेश की आहट होना चाहिए। यह प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा, योग्यता और दक्षता से ही संभव है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा वर्ष 2024 में प्रदेश के 60 युवाओं का चयन मध्यप्रदेश की क्षमता को दर्शाता है। प्रदेश के यह युवा देश की अलग-अलग सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और पूरा देश हमारे प्रदेश के प्रभाव का अनुभव करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में चयनित प्रतिभागियों के सम्मान तथा उनसे संवाद के लिए कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।