गुना विधायक ने फिर दिया विवादित बयान, सांसदों को कह दिया लुच्चा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 17 अगस्त 2024 (10:45 IST)
गुना। अपने विवादित बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले गुना के भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने फिर बिगड़े बोल बोले। बुधवार को नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सांसदों को 'लुच्चा' कह दिया। यही नहीं, उन्होंने वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए यह भी कहा कि जो आज बांग्लादेश में हो रहा है, वह कल भारत में भी होगा।

ALSO READ: फारूक अब्दुल्ला या उमर, कौन लड़ेगा विधानसभा चुनाव?
 
कार्यक्रम में विभाजन विभीषिका के दौरान विस्थापित परिवारों के सदस्यों को सम्मानित किया गया। विधायक ने उन्हें भी तंज कसने से नहीं छोड़ा और उनके देश की रक्षा करने पर ही सवाल उठा दिया।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी