एकनाथ शिंदे चुने गए विधानसभा में शिवसेना के नेता, आदित्य ठाकरे ने रखा प्रस्ताव

गुरुवार, 31 अक्टूबर 2019 (15:32 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे को गुरुवार को विधानसभा में शिवसेना का नेता चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव पार्टी नेता आदित्य ठाकरे ने रखा। खुद ठाकरे का नाम भी इस पद के लिए चर्चा में था।
 
दादर इलाके में स्थित पार्टी दफ्तर ‘सेना भवन’ में नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में शिंदे के नाम की घोषणा की गई।
 
ALSO READ: ठंडे पड़े शिवसेना के तेवर, संजय राउत बोले- BJP के साथ गठबंधन में रहना जरूरी
 
पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी प्रमुख और आदित्य के पिता उद्धव ठाकरे अपने बेटे को शिवसेना विधायक दल का प्रमुख बनाए जाने के इच्छुक नहीं थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी