LIVE: पानी रोकने से बौखलाया पाकिस्तान, LOC पर रातभर फायरिंग, भारत का करारा जवाब

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 26 अप्रैल 2025 (07:38 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारत द्वारा पाकिस्तान का पानी रोकने के फैसले से दोनों देशों में तनाव चरम पर पहुंच गया। भारत की सख्‍ती से बौखलाए पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर रातभर गोलीबारी की। पल पल की जानकारी... 


08:25 AM, 26th Apr
शनिवार को दक्षिण कश्मीर के तीन जिलों में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के चार और मकान ध्वस्त कर दिए गए, जिन पर पहलगाम हमले में शामिल होने का संदेह है।

07:46 AM, 26th Apr
-अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप बोले, भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव हमेशा रहा है। वे इसे किसी न किसी तरह से खुद ही सुलझा लेंगे। 
-आतंकी हमले के बाद अमरनाथ यात्रा पंजीकरण में भारी कमी।

07:45 AM, 26th Apr
पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते कुए नियंत्रण रेखा पर रातभर की गोलीबारी, भारत ने दिया करारा जवाब।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी