Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल के दामों में आई तेजी, जानिए क्या हैं पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

शनिवार, 14 अक्टूबर 2023 (11:21 IST)
Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्की तेजी के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल के कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। राजधानी दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला, हालांकि चेन्नई में ईंधन की कीमतों में सिर्फ 0.32 पैसे की वृद्धि हुई है।
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 103.07 और डीजल 94.66 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। 
 
इसके अलावा नोएडा में पेट्रोल 97 और डीजल 89.76, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.47 और डीजल 89.81, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी