भारत के गलत नक्शे ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किल, क्या बोली भाजपा?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 26 दिसंबर 2024 (14:37 IST)
Congress cwc meeting : कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक पर बवाल मच गया। बैठक शुरू होने से पहले शहर में लगे पोस्टरों में भारत का गलत नक्शा दिखाया गया है। नक्शे में जम्मू कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दर्शा दिया गया है। भाजपा ने इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है।
 
कर्नाटक भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि कर्नाटक कांग्रेस ने भारत की संप्रभुता का अपमान किया है और बेलगावी के कार्यक्रम में भारत का गलत नक्शा दर्शाया है। नक्शे में कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है। ये सब सिर्फ वोटबैंक के तुष्टिकरण के लिए किया जा रहा है। यह बेहद शर्मनाक है।
 
 
 
उन्होंने सवाल किया कि पिछले काफी समय से भारत के नक्शे में जो गड़बड़ी दिखाई जा रही है, वह क्या सिर्फ संयोग है या फिर किसी व्यवस्थित भारत विरोध का हिस्सा है। ये किसके इशारे पर हो रहा है? क्या सोरोस से कोई गुप्त संदेश तो नहीं आ रहा?
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख