जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर

रविवार, 15 मार्च 2020 (12:38 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में रविवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के मौजूद होने की खुफिया जानकारी के आधार पर रविवार सुबह खोज अभियान शुरू किया। आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के दियालगाम इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 4 आतंकवादी मारे गए। उन्होंने कहा कि विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी